होमHome / गोपनीयता नीतिPrivacy Policy

गोपनीयता नीतिPrivacy Policy

आख़िरी अपडेट: जुलाई 2026Last updated: July 2026

हम कौन-सी जानकारी लेते हैंWhat information we collect

जब आप इस वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करते हैं, मुलाक़ात का समय माँगते हैं या अपडेट के लिए जुड़ते हैं, तो हम केवल वही जानकारी लेते हैं जो आप स्वयं भरते हैं — नाम, मोबाइल नंबर, सेक्टर/मकान नंबर, और आपकी शिकायत या अनुरोध का विवरण। शिकायत का काम पूरा होने पर उसकी तस्वीर भी रिकॉर्ड में रखी जाती है।When you register a grievance, request a meeting, or sign up for updates on this website, we collect only what you enter yourself — your name, mobile number, sector/house number, and the details of your grievance or request. When the work on your grievance is completed, a photograph of it is also kept on record.

उसका इस्तेमाल कैसे होता हैHow it is used

यह जानकारी केवल आपकी शिकायत पर काम करने और उसकी स्थिति आपको बताने के लिए इस्तेमाल होती है। इससे ज़्यादा किसी और काम के लिए नहीं।This information is used only to act on your grievance and to keep you informed of its status. For nothing beyond that.

आपकी जानकारी और कौन देखता हैWho else sees it

आपकी शिकायत का रिकॉर्ड कार्यालय की टीम के रजिस्टर (Google Sheets) में रखा जाता है। स्थिति की सूचना SMS से भेजने के लिए आपका नाम और मोबाइल नंबर SMS भेजने वाली सेवा को दिया जाता है — केवल इतना ही, और केवल इसी काम के लिए। कार्यालय के बाहर आपकी जानकारी और किसी को नहीं जाती।Your grievance record is kept in the office team's register (Google Sheets). To send you status updates by SMS, your name and mobile number are passed to the SMS service that delivers them — that information only, and for that purpose only. No one else outside the office receives your information.

इसके अलावा आपकी जानकारी किसी को बेची नहीं जाती, किसी विज्ञापन कंपनी को नहीं दी जाती, और किसी राजनीतिक दल या किसी अन्य संस्था के साथ साझा नहीं होती।Beyond this, your information is never sold, never given to advertisers, and never shared with any political party or any other organisation.

कब तक रखी जाती हैHow long we keep it

काम पूरा होने की तस्वीर एक साल बाद हटा दी जाती है। शिकायत का रिकॉर्ड कार्यालय के स्थायी रजिस्टर में रहता है, ताकि किए गए काम का हिसाब बना रहे — और आप जब चाहें अपनी जानकारी हटवा सकते हैं।Work-completion photographs are deleted after one year. The grievance record itself remains in the office's permanent register, so that the work done stays accountable — and you may have your information removed at any time.

आपके अधिकारYour rights

आप कभी भी अपनी दर्ज जानकारी देख सकते हैं, सुधरवा सकते हैं और हटवा सकते हैं। किसी भी सवाल या शिकायत के लिए संपर्क करें — मुकेश अरोड़ा कार्यालय, [email protected] · +91 92156 05595 — जवाब उसी हफ़्ते।You may see, correct or remove your recorded information at any time. For any question or complaint, contact The Office of Mukesh Arora[email protected] · +91 92156 05595 — answered within the same week.

18 वर्ष से कम आयु के किसी व्यक्ति की जानकारी माता-पिता या अभिभावक की सहमति के बिना दर्ज न करें।Please do not submit information about anyone under 18 without the consent of a parent or guardian.

वेबसाइट की तकनीकी सेवाएँTechnical services on this website

यह साइट Google Fonts (टाइपफ़ेस), Google Maps (नक्शा), Facebook/Instagram (सोशल फ़ीड व वीडियो) और WhatsApp (संपर्क) की सेवाएँ इस्तेमाल करती है। इन सेवाओं के अपने गोपनीयता नियम लागू होते हैं। इन सेवाओं को आपकी शिकायत की जानकारी नहीं दी जाती। आपकी भाषा-पसंद आपके ही ब्राउज़र में (localStorage) सहेजी जाती है — हमारे पास नहीं आती।This site uses Google Fonts (typefaces), Google Maps (map), Facebook/Instagram (social feed and videos) and WhatsApp (contact). Their own privacy terms apply. None of these services receive your grievance information. Your language preference is saved in your own browser (localStorage) — it never reaches us.